{"_id":"60830cf58ebc3ed6dd50a056","slug":"hathras-court-to-be-closed-on-saturday-and-sunday-kovid-investigation-report-will-have-to-be-brought-for-admission-hathras-news-ali2617427100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे न्यायालय, प्रवेश के लिए लानी होगी कोविड जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे न्यायालय, प्रवेश के लिए लानी होगी कोविड जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण के चलते अब अधिवक्ता और वादकारी कोर्ट परिसर में प्रवेश करेंगे तो उन्हें कोविड-19 की आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी। वहां मास्क पहनना अनिवार्य होगा और कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। न्यायालय का समय सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। इस आशय का आदेश जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम ने दिया है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के कार्य का दिन के हिसाब से निर्धारण किया है।
उन्होंने यह भी कहा है कि शनिवार और रविवार को सभी न्यायालय बंद रहेंगे। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि वह न्यूनतम स्टाफ को न्यायिक कार्य के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दें, जिसकी संख्या 33 फीसदी से ज्यादा न हो। उन्होंने विभागों के प्रभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वह कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति 33 फीसदी ही रखें। वाद प्राथमिकता के आधार पर कोर्ट परिसर, आवासीय कार्यालयों में और व्यक्तिगत सुनवाई द्वारा सुने जाएंगे।
उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद अपर सत्र न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि विचाराधीन कैदियों से संबंधित रिमांड और अन्य न्यायिक कार्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही किए जाएंगे। जमानत-अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्रों को जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सादाबाद व वाह्य न्यायालय सिकंदराराऊ ई-मेल आईडी पर ई-फाईलिंग द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन
अधिवक्ता द्वारा ई-मेल के माध्यम से प्रेषित प्रार्थना पत्रों पर अधिवक्ता व वादकारी का मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी लिखी जाएगी। जनपद न्यायाधीन ने फिजीकल-वीडियो क्रांफेंसिंग के माध्यम से होने वाले न्यायिक कार्य को प्रकृति के आधार उनका दिन और न्यायिक अधिकारी के न्यायालय का निर्धारण भी किया है। इसके अनुसार सोमवार से शुक्रवार फौजदारी वादों के न्यायिक कार्य जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम के न्यायालय में, मंगलवार व बुधवार को न्यायिक अधिकारी सुशील कुमार सिंह के न्यायालय में, बुधवार व बृहस्पतिवार न्यायिक अधिकारी दीपिका अत्री, शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी मोहम्मद आरिफ के न्यायालय में कार्य होगा।
दीवानी के वादों का कार्य सोमवार से शुक्रवार जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में, सोमवार, मंगलवार व बुधवार को न्यायिक अधिकारी नम्रता शर्मा के न्यायालय में, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी प्रतिभा के न्यायालय, सोेमवार व मंगलवार को न्यायिक अधिकारी योगेश जैन, बुधवार को न्यायिक अधिकारी जीशान मेहंदी, बृहस्पतिवार को न्यायिक अधिकारी नेगी चौधरी, शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी गौरवदीप सिंह के न्यायालय में होगा।
वाह्य न्यायालय सादाबाद में सोमवार से बुधवार दीवानी व फौजवादी के वादों का कार्य डॉ. लकी, बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक सौरभ कुमार गौतम के न्यायालय में होगा। सिकंदराराऊ वाह्य न्यायालय में काम मुख्यालय से उपस्थित अधिकारी के न्यायालय में होगा। अन्य निर्देश भी जनपद न्यायाधीश ने दिए हैं।