फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathras Country will change with ban on bonds: Supriya

नोटबंदी-जीएसटी से बदलेगा देश : अनुप्रिया

Tue, 30 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 30 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
hathras Country will change with ban on bonds: Supriya
अनु‌‌िप्रया - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी और जीएसटी जैसे दो बड़े फैसले लेकर देश को उन्नति की ओर बढ़ाया है। इन दो फैसलों से देश में बड़ा सुधार आने वाला है। पांच राज्यों में चुनाव से पहले नोटबंदी का निर्णय लिया गया। विरोधी दल यही कह रहे थे कि चुनाव में जनता जवाब देगी। चुनाव के बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। नोटबंदी का जनता ने समर्थन किया। मंत्रालयों में दलाल घूमते थे, लेकिन दलाल अब दिखाई नहीं देते। जनता की पहुंच अब सीधे मंत्रालयों तक है।
विज्ञापन

्र
अनुप्रिया पटेल मंगलवार को यहां नगर पालिका परिसर में भाजपा शासन के तीन साल पूरे होने पर आयोजित जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार 7.7 जीडीपी की ग्रोथ पर लेकर आई है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत तीन साल में चार करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। उज्ज्वला योजना से तीन वर्ष में गरीबों को दो करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्वरोजगार मुद्रा योजना के तहत सात करोड़ 23 लाख का ऋण देकर रोजगार देने का काम किया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक लाए हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर, हृदय रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों के लिए महंगी दवाओं के रेट 70 से 80 फीसदी तक कम किए गए हैं। केंद्र सरकार का देश में लोग कम बीमार हों, इस पर काम चल रहा है। तीन वर्ष में स्वास्थ्य कमेटी बनाई गई हैं। एनसीडी क्लीनिकों पर 30 वर्ष आयु वालों की निशुल्क जांच होगी। पिछली सरकारों में प्रतिदिन दो किमी सड़क बनती थी, लेकिन अब प्रतिदिन 23 किमी सड़क बनवाई जा रही है।
विज्ञापन


किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ई-मंडी, खाद, बीज, यूरिया उपलब्ध कराई गई है। मोदी सरकार में किसानों की आत्महत्याओं पर नियंत्रण किया गया है। सरकार ने कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया है। जनता ज्यादा से ज्यादा कैशलेस लेन-देन करे। उन्होंने कहा कि तीन साल की उपलब्धि बताने के लिए कार्यकर्ता घर घर जाएं और सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराएं। जनसभा को विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह, रमेशचंद्र आर्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश काटकर विरोध दर्ज करना गलत

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने जनसभा के बाद मंच के निकट पत्रकार वार्ता के दौरान केरल में गोवंश काटे जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केरल में गौवंश को इस तरह मारकर विरोध दर्ज करना ठीक नहीं है। यदि विरोध ही दर्ज कराना था तो संवैधानिक रूप से किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का हर किसी को अधिकार है। विरोध दर्ज कराने के लिए और भी बहुत तरीके हैं। इस तरह गोवंश काट कर विरोध दर्ज करना संविधान के विरुद्ध है। अयोध्या राम मंदिर प्रकरण में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रकरण चल रहा है, इस संबंध में कुछ भी नहीं कह सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed