फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Could not get gram stock in e pos machine

हाथरस: ई पॉस मशीन में नहीं आ सका चने का स्टॉक

Fri, 21 Aug 2020 10:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Could not get gram stock in e pos machine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को खाद्यान्न का वितरण शुरू किया गया। सुबह करीब दो घंटे तक ई पॉस मशीन में चने का स्टॉक नहीं आने के कारण राशन डीलरों व कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा । करीब दो घंटे बाद तकनीकी खराबी को दूर किया गया। इसके बाद चने का वितरण शुरू हो सका।
शासन के निर्देश पर जिले में खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसकी निगरानी के लिए शासन के निर्देश पर नोडल अधिकारी नामित किए गए। नोडल अधिकारियों की देखरेख में खाद्यान्न का वितरण किया गया। वितरण शुरू होते ही पॉस मशीन में चने का स्टॉक नहीं आया। इस कारण कार्ड धारकों को चने का वितरण करने में दिक्कत आ गई। इस तकनीकी खराबी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही तकनीकी टीम एक्टिव हो गई और पास मशीन के सर्वर को अपडेट किया गया। सर्वर को अपडेट करने के बाद चने का स्टॉक मशीन में शो हो सका। दोपहर बाद चने का वितरण शुरू हो सका। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण पॉस मशीन में चने का स्टॉक नहीं आ सका था। अब सर्वर को अपडेट कर दिया गया है। जिले में शुक्रवार को 30 हजार कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण कर दिया गया है। चने का वितरण साथ-साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed