{"_id":"5ed697398ebc3e9085018b5d","slug":"hathras-corona-was-infected-dead-bullion-businessman-investigation-report-revealed-hathras-news-ali2351680131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना संक्रमित था मृत सराफा कारोबारी, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना संक्रमित था मृत सराफा कारोबारी, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
हाथरस: मृत सराफा कारोबारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद मृतक के परिजनों को क्वारंटीन स
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मृत सराफा कारोबारी कोरोना संक्रमित था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देर शाम इसकी जानकारी होते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। गली सीकनापान व उसके आस-पास का इलाका प्रशासन ने हॉट-स्पॉट घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। इलाके के लोगों में इसकी जानकारी मिलते ही दहशत व्याप्त हो गई।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर की सीकनापान गली चोर गली निवासी एक सराफा कारोबारी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले उसे क्वारंटीन भी किया गया था और उसकी कोरोना संबंधी जांच के लिए नमूना लिया गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इधर, मंगलवार की देर शाम उसकी जांच रिपोर्ट भी आ गई। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। रात्रि में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके निवास पर पहुंच गई। उसके परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। सीकनापान चोर गली के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया और वहां सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई। जैसे ही देर शाम इसकी जानकारी मिली तो पूरे इलाके में दहशत व्याप्त हो गई और लोग घरों में कैद हो गए।
जांच रिपोर्ट से पहले ही शव का हुआ अंतिम संस्कार
हाथरस। मंगलवार को उसकी कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट आने से पहले ही परिजनों ने काफी सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में चंद लोग ही शामिल हुए। बताते हैं कि शव को पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाने के बाद एंबुलेंस से श्मशान घाट पत्थर वाली रोड पहुंचाया गया। वहां पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
मृतक की देर शाम कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। मृतक के परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम