फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona vaccine to be applied on Monday, Thursday and Friday

हाथरस : सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगेगा कोरोना का टीका

Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona vaccine to be applied on Monday, Thursday and Friday
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसे लेकर शासन से आए निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक कोरोना का टीका लगाए जाने के लिए शासन ने कुछ ही तिथियों को निर्धारित किया था, लेकिन अब आने वाले दिनों में यह टीका प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन सभी सीएचसी व पीएचसी पर लगाया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल में अवकाश के दिन को छोड़कर प्रत्येक दिन यह सुविधा उपलब्ध होगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि अब टीके के लिए लोगों को इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं है। सप्ताह में तीन दिन सभी सीएचसी व पीएचसी पर टीका लगाया जाएगा। 60 से अधिक आयु वर्ग और 45 से 59 आयु वर्ग के वे लोग जो बीमारी से ग्रसित हैं पोर्टल पर पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकेंगे। यह टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क होगा। प्राइवेट में यह टीका 250 रुपये में लगाया जा रहा है। इसके लिए अभी तक हाथरस के एबीजी अस्पताल को ही निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आज 10 केंद्रों पर लगेगा कोरोना का टीका
बृहस्पतिवार को जिले भर में दस केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिसमेें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टीबी अस्पताल, सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल का नाम शामिल है। इन केेंद्रों पर 910 लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र वालों का भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed