फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona vaccine planted by 871 health workers including District Immunization Officer

हाथरस : जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित 871 स्वास्थ्य कर्मियों के लगा कोरोना का टीका

Thu, 04 Feb 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona vaccine planted by 871 health workers including District Immunization Officer
हाथरस : कोरोना का टीका लगवाते चिकित्सक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के पांच केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और निजी चिकित्सक व मेडिकल छात्रों को टीके लगाए गए। टीकाकरण की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। बृहस्पतिवार को 948 लोगों को टीके से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 871 लोगों को टीका लगाया गया। इन सभी को टीके की अगली खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। टीकाकरण में आईएमए द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर के निर्देशन में जिला प्रदेश में सबसे न्यूनतम कोरोना के मामलों के साथ प्रथम स्थान पर है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह द्वारा टीका लगवाया गया। उन्होंने कहा कि यह टीका पूर्णत: सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ. संजय अग्रवाल के नेतृत्व में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। लोगों को मोटीवेट करने का काम किया जा रहा है। जिले ने अब तक 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
विज्ञापन

है। एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने भी टीकाकरण कराया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुचिका सहाय द्वारा कोवि शील्ड का टीका लगवाया। जिला डाटा प्रबंधक मोहम्मद आमिर ने भी टीका लगने के बाद खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed