फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona's horror also affects Hathras

हाथरस: कोरोना की दहशत का हाथरस में भी असर

Fri, 13 Mar 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona's horror also affects Hathras
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दहशत का असर साफ दिखाई देने लगा है। जहां पर लोग बड़े शहरों में जाने से बच रहे हैं, वहीं पर होली मिलन सहित भीड़ वाले कार्यक्रम भी लोग कोरोना के कारण निरस्त हो रहे हैं। अब तो पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी हो चुका है।
जिसे लेकर जिलेभर के बेसिक, माध्यमिक व सीबीएससी के सभी स्कूल कॉलेजों का 22 मार्च तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि परीक्षा व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलते रहेंगे।
विज्ञापन

यहां पर स्वास्थ्य विभाग तो पहले से ही कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट था, अब शैक्षणिक संस्थान भी 22 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वालों पर नजर बनाए हुए है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक संदिग्ध रोगी की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। अब लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है, क्योंकि इसका बचाव जागरुकता व सावधानी की है। वहीं बीएसए मनोज कुमार मिश्र व डीआईओएस सुनील कुमार ने आदेश जारी कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च तक बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक व सीबीएसई विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

वहीं बीएसए ने बताया कि 18 मार्च से 23 मार्च के मध्य होने वाली प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की परीक्षा अब 23 मार्च से 28 मार्च के बीच होगी। वहीं विकास खंड स्तर पर संचालित निष्ठा प्रशिक्षण अग्रिम आदेशों तक पूर्ववत होगा। विभागीय कार्य व सूचनाओं के दृष्टिगत शिक्षक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और आवश्यकता होने पर तत्काल विद्यालय में उपस्थित होंगे। वहीं डीआईओएस ने बताया कि जिन कॉलेजों में परीक्षा चल रही हैं, वह यथावत चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed