फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona infects to be treated in community health center

हाथरस : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज

Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona infects to be treated in community health center
हाथरस : मुरसान का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब फिर से कोविड एल वन अस्पताल हो गया है। अब इस अस्पताल में ओपीडी सेवाओं के अलावा अन्य मरीजों का भी उपचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए अब लोगों को चंदपा सहित अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए जाना होगा।
बता दें कि कोरोेना संक्रमण को बढ़ता देख जिला प्रशासन द्वारा मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड एल वन कर दिया गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा। इसके लिए यहां पर 30 बेड की व्यवस्था भी कराई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पहले भी इस अस्पताल को कोविड एल वन बनाया था। उस समय जब कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो गई थी। उसके बाद इस अस्पताल में मरीजों का आना शुरू हुआ, लेकिन कुछ महीने बाद फिर से इसे कोविड एल वन कर दिया गया है। मुरसान के इस अस्पताल को कोविड एल वन होने से क्षेत्र के तमाम गरीब असहाय लोगों को काफी दूरी पर जाकर सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर होंगे और कुछ लोग प्राइवेट डॉक्टरों से अपना इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed