{"_id":"5ef4e2eb8ebc3e42f75bcc66","slug":"hathras-corona-help-desk-prepared-in-police-stations-across-the-district-hathras-news-ali237060491","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले भर के थानों में तैयार की गई कोरोना हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले भर के थानों में तैयार की गई कोरोना हेल्प डेस्क
विज्ञापन
हाथरस: सदर कोतवाली में बनी कोविड हेल्प डेस्क में एक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर के थानों में कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। ताकि थाने आने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किया जा सके। यहां पर मास्क व सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रत्येक विभाग अपने यहां कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना कर रहा है। इसी कड़ी में अब थाने भी जुड़ गए हैं। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस लाइन, एसपी दफ्तर सहित जिले के सभी थानों को कोरोना हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, ताकि यहां पर आने वालों को कोरोना के प्रति जागरूक तो किया ही जा सके।
बिना मास्क वालों को मास्क भी उपलब्ध कराए जा सकें। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में कोविड-19 के दृष्टिगत थाना हाथरस गेट पर ‘कोविड हेल्प डेस्क’ स्थापित की गई। पुलिसकर्मियों और थाने पर आने वाले फरियादियों के लिये थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, मास्क आदि की सुविधा भी यहां पर की गई है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस डेस्क पर लोगों के लिए मास्क व सैनिटाइजर के अलावा थर्मल स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध है। थाने आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग हो सकेगी।