{"_id":"628fcbab75727c518440137a","slug":"hathras-controversy-with-the-team-that-went-to-remove-the-encroachment-sought-one-day-s-time-sasni-news-ali2924768147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अतिक्रमण हटाने गई टीम से नोकझोंक, मांगा एक दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अतिक्रमण हटाने गई टीम से नोकझोंक, मांगा एक दिन का समय
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने गई टीम के साथ नोकझोंक करते व्यापारी। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा स्थित बस स्टैंड से गांधी चौक तक बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान तहसील एवं नगर पंचायत की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद बैठक कर व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया।
तहसीलदार अनिल कुमार की अगुवाई में नगर पंचायत की टीम ने पुलिस प्रशासन को साथ लेकर कस्बा के बस स्टैंड से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई दुकानों के ऊपर से टीनशेड हटवाए गए, नालियों को ढककर किए गए अतिक्रमण भी हटवाए गए।
कई अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत प्रशासन के साथ एक आपातकालीन बैठक की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि अगर व्यापारी एक दिन में अतिक्रमण नहीं हटाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ईओ स्वदेश आर्य का कहना है कि व्यापक रूप से प्रचार प्रसार एवं मुनादी आदि कराने के बाद अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। व्यापार मंडल के अधिकारियों एवं व्यापारियों ने एक दिन का समय मांगा था, उन्हें दे दिया गया है। व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा है। अगर वे नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।