Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Control room activated for prevention of corona

हाथरस : कोरोना की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम को किया सक्रिय

Wed, 28 Dec 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Control room activated for prevention of corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ती दस्तक को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को खाका खींच लिया गया है। डीएम अर्चना वर्मा ने स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों को सतर्क कर दिया है। एकीकृत कोविड कमांड सेंटर को भी सक्रिय कर दिया गया है।
डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। कोरोना संकट के समय में इसी सेंटर से प्रशासन और जन-समुदाय के बीच संपर्क स्थापित होता है। नागरिकों की संकट के समय में सहायता की जाती है। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की चक्रानुक्रम प्रणाली से ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि आने वाली प्रत्येक फोन कॉल का निराकरण करें।
विज्ञापन

सभी को कोरोना के नए वैरिएंट के संबंध में सही जानकारी प्रदान करें। कोविड-19 की समस्या के समाधान के लिए एकीकृत कोविड कमांड सेंटर के दूरभाष नंबर - 05722227041, 05722227042, 05722227043 व 05722227044 पर संपर्क कर सकते है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं को पंजिका में दर्ज करके नोडल अधिकारी को अवगत कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed