{"_id":"5e9f31ee8ebc3e90850170dc","slug":"hathras-contract-worker-fell-from-electric-pole-condition-critical-hathras-news-ali2318932161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिजली के खंभे से गिरा संविदा कर्मी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिजली के खंभे से गिरा संविदा कर्मी, हालत गंभीर
विज्ञापन
हाथरस: विद्युत विभाग के संविदा कर्मी को खंभे से गिरकर घायल होने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के सीयल खेड़ा वाल्मीकि बस्ती में बिजली के खंभे पर काम करते वक्त संविदा कर्मी गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी उदय सिंह पुत्र हरीसिंह बिजली विभाग में निविदा कर्मी है। मंगलवार की सुबह उदय सिंह कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सीयल खेड़ा में बिजली के खंभे पर काम कर रहा था।
इस बीच उसका पांव फिसल गया और खंभे से नीचे गिरने के कारण जख्मी हो गया। यह देख उसके साथी घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद उसके परिवार के लोग व बिजली विभाग के काफी लोग अस्पताल पहुंच गए। यहां पर इलाज देने के बाद उदय सिंह को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।