{"_id":"63b86f21b3d83672c9009cd0","slug":"hathras-contract-driver-operators-will-get-increased-salary-in-the-new-year-hathras-news-ali308526465","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संविदा चालक-परिचालकों को नए साल में मिलेगा बढ़ा वेतन, प्रति किमी 16 पैसे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संविदा चालक-परिचालकों को नए साल में मिलेगा बढ़ा वेतन, प्रति किमी 16 पैसे बढ़े
Sat, 07 Jan 2023 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:00 AM IST
सार
संविदा पर बसों का संचालन कर रहे चालक-परिचालकों के को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। एक किलोमीटर में 16 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। अब एक रुपये 75 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज में संविदा पर बसों का संचालन कर रहे चालक-परिचालकों के लिए राहत की बात है। अब उन्हें नए साल में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। एक किलोमीटर में 16 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें एक जनवरी से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
वेतन कम होने के चलते रोडवेज के संविदा चालक-परिचालकों को जीवन-यापन में परेशानी होती थी। उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। यह बसें लोकल व लंबे रूट पर संचालित होती हैं। इन बसों के संचालन में करीब 200 संविदा कर्मी लगे हैं।
विज्ञापन
काफी समय से डिपो के चालक-परिचालकों को एक रुपये 59 पैसा प्रति किलोमीटर मिलता रहा था। कई बार चालक-परिचालकों ने वेतन में बढ़ोतरी की मांग की है। इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम स्तर से अब एक रुपये 75 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। इस संदर्भ में हाथरस डिपो में आदेश आ गया है।
विज्ञापन