{"_id":"60e891a78ebc3e87bb6cafac","slug":"hathras-contest-between-mla-s-daughter-in-law-and-independent-candidate-in-sasni-sasni-news-ali267705480","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सासनी में विधायक की पुत्रवधू व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सासनी में विधायक की पुत्रवधू व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
ब्लॉक प्रमुख चुनाव निर्विरोध कराने की भाजपा की कोशिश पर शुक्रवार को पानी फिर गया। नामांकन पत्र वापस न होने के कारण अब यहां दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तय हो गया है। यहां से भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल और निर्दलीय आशा देवी मैदान में हैं। लिहाजा यहां रोचक मुकाबला होने के आसार हैं।
दरअसल, बुधवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी, लेकिन इनमें बृहस्पतिवार को दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किए थे। भाजपाइयों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को नाम वापसी के साथ यहां भी निर्विरोध चुनाव की राह साफ होने की उम्मीद थी, लेकिन निर्धारित समय दोपहर तीन बजे तक दोनों में से कोई नामांकन पत्र वापस नहीं हुआ।
शनिवार को यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। शुक्रवार की शाम को प्रेक्षक ने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।