{"_id":"63c05590ffa03804b303f52b","slug":"hathras-consumers-who-came-to-the-post-office-had-to-wait-hathras-news-ali3089464178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डाकघर में आए उपभोक्ताओं को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डाकघर में आए उपभोक्ताओं को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
हाथरस : मुख्य डाकघर में कर्मचारी न होने पर खाली पड़ीं कुर्सी व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मुख्य डाकघर में बृहस्पतिवार को कर्मियों की समस्या दूर करने व योजनाओं की जानकारी के लिए अलीगढ़ से आए आला अफसरों की मौजूदगी में सेमिनार का आयोजन किया। इस वजह से डाकघर में बने काउंटर काफी देर तक खाली रहे। इस कारण लोगों का कामकाज कराने में काफी परेशानी हुई। जब उपभोक्ताओं ने डाक विभाग के अधिकारियों को बताया, तब जाकर काम शुरू हुआ। उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता आते हैं। एक तो वैसे ही आए दिन कनेक्टिविटी बाधित रहती है। बृहस्पतिवार की दोपहर को शहर मुख्य डाकघर में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में डाक विभाग के आला अफसर अलीगढ़ से आए।
इस दौरान कर्मी सेमिनार में व्यस्त हो गए। सेमिनार में व्यस्त होने के चलते जमा, निकासी, स्पीड पोस्ट आदि के काउंटर काफी देर तक खाली पड़े रहे। इस कारण लोगों को काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ता डाक विभाग को कोसते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में पैसा जमा करने के लिए आए हैं। काफी देर से काउंटर खाली पड़ा है। इस कारण खासी परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
-सचिन कुमार, उपभोक्ता
शहर के मुख्य डाकघर में पैसा जमा करने के लिए आए हैं। काफी देर से काउंटर खाली पड़ा है। इस कारण लाइन में लगकर कर्मियों का इंतजार करना पड़ रहा है।
-मनोज कुमार उपभोक्ता
डाकघर में स्पीड पोस्ट करने के लिए आए हैं। काफी देर से स्पीड पोस्ट का काउंटर खाली पड़ा है। काफी देर इंतजार करना पड़ा है। अभी कर्मी आया है। तब जाकर काम शुरू हुआ है।
-अनुज शर्मा, उपभोक्ता