फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Consumers become chakraghini between two offices to deposit bills

हाथरस : बिल जमा करने के लिए दो दफ्तरों के बीच चकरघिन्नी बने उपभोक्ता

Wed, 02 Mar 2022 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Consumers become chakraghini between two offices to deposit bills
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली विभाग राजस्व जुटाने के लिए तो दम लगा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा पर विभाग का कोई ध्यान नहीं है। नलकूप उपभोक्ताओं को अपने बिलों को सही कराने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि ग्रामीण अंचल के नलकूप व घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल इगलास अड्डा बिजली कार्यालय पर जमा होते थे। यहां दो बिलिंग काउंटर बने हुए थे। कुछ महीनों पूर्व इस भवन का एक हिस्सा गिर गया। इसकी वजह से काउंटर बंद हो गए। वर्तमान में यहां बिलों के संशोधन का काम हो रहा है।
विज्ञापन

पहले उपभोक्ता यहां बिलों को सही कराते हैं और उसके बाद बिल जमा करने के लिए ओढ़पुरा स्थित बिजली कार्यालय जाते हैं। यदि बिल में कोई खामी निकल आए हो तो फिर उन्हें इगलास अड्डा स्थित बिजली कार्यालय भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण उपभोक्ताओं को आने-जाने में करीब डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। द्वितीय खंड से जुड़े 30 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी इस समस्या पर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- बिल जमा करने व बिल सही करने का काम एक ही स्थान पर हो, ताकि लोग आसानी से बिल जमा कर सकें। कई महीने से बिजली अधिकारियों द्वारा इस समस्या का निदान ही नहीं किया जा रहा है।
- यदुवीर सिंह, उपभोक्ता कलवारी
- बिजली विभाग में उपभोक्ताओं की समस्या को दूर करने के नाम पर खानापूर्ति का रवैया अपनाया जा रहा है। इस कारण बिल जमा करने के लिए डेढ़ किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। सभी काम एक ही स्थान पर हाें।

-चंद्रशेखर, उपभोक्ता
- उपभोक्ताओं की सेवा सर्वोपरि है। मैने आज ही ज्वाइन किया है। मैं खंड कार्यालय का खुद कार्यालय का निरीक्षण करूंगा। बिल जमा व संशोधन की व्यवस्था एक ही स्थान पर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
- एमपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed