फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Construction of Shri Ram temple will be completed by 2023: Raghavacharya

हाथरस : 2023 तक पूरा होगा श्रीराम मंदिर का निर्माण : राघवाचार्य

Thu, 22 Jul 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Construction of Shri Ram temple will be completed by 2023: Raghavacharya
हाथरस : रामलला सदन देवस्थान श्रीराम जन्म भूमि रामकोट अयोध्या के अध्यक्ष आचार्य राघवाचार्य जी का ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2023 तक पूरा हो जाएगा। हालांकि मंदिर परिसर को जो परिकल्पना सोची गई है, वह 2025 तक पूरी हो सकेगी। मंदिर का बेस 60 फीट नीचे तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में मंदिर का भवन लंबे समय से अपनी सुंदरता व मजबूती को बनाए रखेगा। यह जानकारी जगद्गुरु राघवाचार्य जी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। वह यहां मुरसान गेट पर शहर के प्रमुख उद्यमी रामकुमार अग्रवाल नमकीन वालों के यहां आए थे।
राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भूमि को लेकर उठे सवालों की जांच पूरी हो चुकी है। जमीन जब खरीदी गई थी, उसकी कीमत उस समय बढ़ चुकी थी। इस कारण उसी रेट में जमीन खरीदी गई।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण विरोधी कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए इस मामले को तूल दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के समय में 77 एकड़ भूमि राम मंदिर के भव्य निर्माण को दी गई थी। कुछ भूमि कम होने पर खरीदी गई। उन्होंने कहा कि लोगों से मंदिर निर्माण के लिए लिया गया चंदे का पूरा हिसाब रखकर खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत कर आशीर्वाद किया प्राप्त
हाथरस। जगदगुरु राघवाचार्य जी महाराज का मुरसान गेट स्थित रामकुमार अग्रवाल नमकीन वालों के निवास पर जोशीला स्वागत भी किया गया। राघवाचार्य जी महाराज का वहां आशीर्वाद प्राप्त करने वालों की होड़ लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed