फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen took out pledge padyatra

हाथरस : कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen took out pledge padyatra
पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रतिज्ञा पदयात्राएं जनपद के हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को शहर में पदयात्रा का आयोजन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया।
पदयात्रा नवीपुर, विभव नगर, श्याम कुंज, रवि कुंज आगरा रोड आदि पर स्थानों पर भ्रमण किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज पूरा प्रदेश प्रियंका गांधी की ओर देख रहा है। यह तय है कि उत्तर प्रदेश में नई उम्मीद की कोई किरण है तो वह प्रियंका गांधी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रियंका गांधी ने प्रण किया और इसलिए उन्होंने प्रतिज्ञा ली है। महिलाओं, किसानों, युवाओं, व्यापारियों और दलितों के सम्मान के साथ वह हर उस व्यक्ति की मदद के लिए प्रदेश को बेहतर प्रदेश बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष पं. ऋषि कुमार कौशिक, शहर उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह गहलोत, जिला सचिव हरीशंकर वर्मा, शहर सचिव संदीप कुमार कश्यप, रचित कुमार शर्मा, नवल किशोर नरूला, पन्नालाल, प्रिंस कर्दम, रामबाबू मुखिया, पूरन सिंह, रोहित कुमार, विनोद कुमार, दिनेश, रीना वाल्मीकि, संजय कप्तान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed