फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen staged a sit-in demonstration in Bhagat Singh Park

हाथरस : कांग्रेसियों ने भगत सिंह पार्क में किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 27 Jul 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen staged a sit-in demonstration in Bhagat Singh Park
हाथरस : आगरा रोड स्थित भगत सिंह पार्क पर धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर बुधवार को कांग्रेसियों ने यहां आगरा रोड स्थित भगत सिंह पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष बलिदान, त्याग और तपस्या से भरा हुआ है। देश की आजादी से लेकर आज तक गांधी परिवार ने देश हित के लिए कार्य किया है। भाजपा आज सोनिया गांधी के खिलाफ साजिश रच रही हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री जैसे पद को त्याग दिया था। केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आज हर मोर्चे पर विफल है। यदि इसी प्रकार सरकार के गलत मानसिकता वाले निर्णय रहे तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, मुन्नालाल शर्मा, योगेश कुमार ओके, कुलदीप कुमार सिंह, डॉ.छवि वार्ष्णेय, जितेंद्र गौतम, अविनाशचंद्र पचौरी, संतोष शर्मा, अखलाक भारती, साबिर हुसैन, नावेद खान, सत्य प्रकाश शर्मा, जैनुद्दीन जैन, नारायण प्रसाद पिप्पल, राधेश्याम अग्निहोत्री, श्यामसुंदर कौशिक, जेपी पांडे, मुन्ना लाल शर्मा, मुबीन खान, बबलू, कपिल नरूला, चौधरी उदल सिंह, हरि शंकर वर्म, संदीप कश्यप, सत्यपाल सिंह माहौर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed