फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen demonstrate on collectorate for lack of urea

हाथरस: यूरिया की कमी को लेकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2020 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen demonstrate on collectorate for lack of urea
हाथरस: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किसानों की समस्याओं के निदान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्षता जैनुद्दीन जैन एडवोकेट ने की और संचालन महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत है। यह स्थिति उस वक्त उत्पन्न हो रही है, जब धान के लिए यूरिया की सर्वाधिक आवश्यकता है। अगर धान की फसल के लिए जल्द यूरिया नहीं मिला तो इससे धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सहकारी समितियों में यूरिया की कमी के कारण इसकी कालाबाजारी होने लगी है। यूरिया की कमी के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सरकार को सहकारी समितियों एवं खुले बाजार में भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराना चाहिए। किसान अन्नदाता है।
विज्ञापन

सरकार को उसे अधिक से अधिक राहत देनी चाहिए। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा सरकार की हर नीति आम जनमानस विरोधी है। मध्यमवर्गीय व्यक्ति परेशान पर परेशान हो रहा है। इस मौके पर हसीन खान, अनुज शर्मा, काजल चौधरी, जगत रावत, सलमा बेगम, मोहम्मद ताहिर नूरी, अनिल कुमार रंगीला, राधेश्याम अग्निहोत्री, निखिलवर्ती पाठक, प्रबुद्ध सैलानी ने धरने को संबोधित किया। धरने में रोशनलाल वर्मा, मूवीन खान, कपिल नरूला, नीरज शर्मा, शायरा बानो, विष्णु कुमार, मोहम्मद राशिद कुरैशी, कन्हैयालाल पुलंद, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, चमेली देवी, वीरेंद्र, महेश, रोहित, सुखदेवी, रंजीत, विनोद कुमार, विष्णु कुमार, रीना कप्तान आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed