फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress will tell the difference between BJP's words and actions through rally

हाथरस: रैली के जरिए कांग्र्रेस बताएगी भाजपा की कथनी व करनी में अंतर

Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress will tell the difference between BJP's words and actions through rally
हाथरस: पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद व अन्य। - फोटो : HATHRAS
रैली से कांग्रेस बताएगी भाजपा की कथनी-करनी में अंतर
विज्ञापन

14 को दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली में शामिल होने जाएंगे कार्यकर्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन होगा। रैली का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को यह बताना है कि भाजपा की करनी और कथनी में कितना अंतर है। देश की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो गई है और महामारी जैसी स्थिति है। बेटियां सुरक्षित नहीं है और व्यापारी परेशान है। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में हाथरस आए पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह और दीपक कुमार सिंह ने कांग्रेस शहर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार है। रोजमर्रा की वस्तुएं इतनी महंगी हो गई हैं कि जो आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। प्रधानमंत्री झूठे वादे कर कर देश की जनता को छलने का काम करते हैं।
विज्ञापन

वार्ता में जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, रतन सिंह दिवाकर, अनुज कुमार संत, जयशंकर पाराशर, कृष्णा गुप्ता, अविनाश पचौरी, ललतेश गुप्ता, राधेश्याम अग्निहोत्री, गिरिराज सिंह गहलोत, हरिशंकर वर्मा, संजय कप्तान, रीना, दिनेश सिंह, हर्ष यादव, ऋषि कुमार कौशिक, केके ब्रह्मचारी, गोविंद शरण चतुर्वेदी, रॉबिन चौहान, प्रदीप गुप्ता, कपिल नरूला, राजू पाठक, गजेंद्र सिंह, अनुज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed