फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress will form team of doctors at district and block level

हाथरस : कांग्रेस जिला व ब्लॉक स्तर पर बनाएगी चिकित्सकों की टीम

Sun, 25 Apr 2021 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress will form team of doctors at district and block level
हाथरस : वर्चुअल बैठक में भाग लेते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह मौजूद रहे। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारियों से कहा कि वह कोरोना काल में अपने स्तर से लोगों की मदद करें। शीघ्र जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर एक डॉक्टरों की टीम बनाई जा रही है। उनके नाम और नंबर जारी किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी टीम बनाई जा रही है। जो लोगों के लिए मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि इस वक्त सरकार लोगों को राहत देने में पूरी तरह फेल है। जो समय सरकार को कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए मिला था वह समय सरकार ने चुनाव लड़ने में निकाल दिया। जीवित को बेड नहीं है और मृतक को श्मशान नहीं है। यह पहली बार देश में देखने को मिला है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर पहुंचाने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अंत में शहर कोषाध्यक्ष विनोद सहयोगी की धर्मपत्नी कंचन लता सहयोगी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, नावेद खान, जितेंद्र गौतम, धीरेश दीक्षित, अजीत कुमार चौहान, प्रदीप कुमार जादौन, अनुज कुमार शर्मा, पवन पंडित, निखिलवर्ती पाठक, पुनीत कुमार, हरीश वशिष्ठ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed