फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress strengthening village to village, street to street organization

हाथरस : गांव-गांव, गल-गली संगठन को मजबूत कर रही कांग्रेस

Sat, 29 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress strengthening village to village, street to street organization
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिले में कांग्रेस पार्टी कोरोना आपदा के समय निरंतर लोगों से संवाद और संपर्क स्थापित कर रही है। गांव-गांव, गली-गली संगठन को मजबूती दी जा रही है। इसी शृंखला में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य सादाबाद नगर के वार्डों में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचे। वहां नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के साथ नगर के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के आवास पर पार्टी का झंडा फहराया।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि गली-गली प्रत्येक कार्यकर्ता अपने हर साथी की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहे। इस समय हमें लोगों से दूर नहीं बनानी है, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति की मदद करनी है। साथ ही प्रियंका गांधी और अजय लल्लू के हाथों को मजबूत करने के लिए हमें अपने संगठन को मजबूत करना है। वार्ड स्तर पर अध्यक्ष के साथ पूरी कमेटी मजबूती के साथ कार्य करे और इसकी गठन की प्रक्रिया में संगठन के सभी लोग अपनी महती भूमिका अदा करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा एवं सादाबाद की टीम का धन्यवाद दिया कि वह सादाबाद में स्वयं गली-गली और सड़क-सड़क सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। जो कार्य सत्तापक्ष और नगर पंचायत को करना चाहिए, वह कार्य सबसे पहले कांग्रेस पार्टी कर रही है, इसके लिए सादाबाद के सभी कांग्रेसी साधुवाद के पात्र हैं। इस मौके पर जितेंद्र गौतम एडवोकेट, पंडित संतोष शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, जगत रावत, बीना गुप्ता एडवोकेट, शैलेंद्र उपाध्याय, विकास चौधरी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed