{"_id":"61d496abb10d457308582286","slug":"hathras-congress-started-jan-ashirwad-padyatra-in-sadabad-sadabad-news-ali2823055125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सादाबाद में कांग्रेस ने शुरू की जन आशीर्वाद पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सादाबाद में कांग्रेस ने शुरू की जन आशीर्वाद पदयात्रा
विज्ञापन
जन आशीर्वाद पद यात्रा निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ एवं जन-आशीर्वाद पदयात्रा की शुरुआत मंगलवार से कर दी गई। पदयात्रा का श्री गणेश गांव ऊंचागांव, सुसाईन से हुआ।
इस दौरान कांग्रेसियों ने जनता को भाजपा की असफलताओं और कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं की जानकारी दी। प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा 70 साल तक देश में किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का फिर से सत्ता में आना तय है।
देश की जनता एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। भाजपा ने देश में सिर्फ जातिवाद धर्मवाद का जहर घोलने का काम किया है। वर्तमान सरकार अपने किसी भी वायदे पर खरा नहीं उतर सकी है। दिनों दिन बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन एडवोकेट, वेदप्रकाश चौधरी, शालिगराम कुशवाहा, रामवीर फौजी, प्रकाशवीर चौधरी, प्रेम मास्टर, रामकिशन, मुन्ना दिवाकर, अमर सिंह जाटव, ओमप्रकाश दरोगा, अलीम खां, पप्पू चौधरी, शाहिद कुरैशी, कलुआ पंडित पैठ गांव, किशनवीर, रूपकिशोर गौतम आदि उपस्थित रहे।