फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress's pledge journey will start in Sadabad from today

हाथरस : सादाबाद में आज से शुरू होगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress's pledge journey will start in Sadabad from today
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर जानकारी देते जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, नगर अध्? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ के तहत चल रही प्रतिज्ञा यात्रा के तहत यात्राओं को और अधिक मजबूती एवं आम जनमानस की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं आवेदक प्रत्याशियों के साथ बैठक की गई।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास चौधरी के आवास पर हुई बैठक में प्रियंका गांधी टीम के साथियों ने आवेदक प्रत्याशियों से अलग अलग वार्ता कर उन्हें यात्रा को भव्य बनाने के लिए टिप्स दिए। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने 27 नवंबर तक की प्रतिज्ञा यात्राओं का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि विधानसभा की प्रतिज्ञा यात्रा में जिस ब्लॉक और नगर में प्रतिज्ञा यात्रा होगी, उसका नेतृत्व वहां का ब्लॉक और नगर अध्यक्ष करेगा।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा जिले के दो पदाधिकारी प्रभारी होंगे एवं उस विधानसभा के आवेदक प्रत्याशी यात्रा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने और आम जनमानस की सहभागिता करने का कार्य करेंगे। प्रतिज्ञा यात्रा 19 नवंबर को सादाबाद नगर में सुबह 10 बजे से सादाबाद इंटर कॉलेज से शुरू होगी। बैठक में जितेंद्र गौतम एडवोकेट, पंडित अनुज शर्मा, मथुरा प्रसाद, मोहन सिंह बघेल के अलावा अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed