{"_id":"5ec41d858ebc3e9046022740","slug":"hathras-congress-leader-accuses-agra-administration-of-not-letting-buses-go-to-noida-ghaziabad-sadabad-news-ali234063853","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कांग्रेस नेता ने आगरा प्रशासन पर बसें नोएडा, गाजियाबाद न जाने देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कांग्रेस नेता ने आगरा प्रशासन पर बसें नोएडा, गाजियाबाद न जाने देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अनिल चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन में सड़कों पर पैदल चलते हजारों भाई बहनों की जिंदगी बचाना, गरीबों की रक्षा एवं उनकी गरिमा की हिफाजत करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस कठिन समय में कांग्रेस भी अपनी पूरी क्षमता एवं सेवाव्रत के साथ वैश्विक/राष्ट्रीय आपदा में सहयोग करने का वादा अपनी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में करती है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर एक हजार बस मजदूरों के सेवार्थ प्रयोग की अनुमति 16 मई को मांगी थी और राजस्थान की सीमा पर मथुरा जनपद के ग्राम बहज में 500 बसें 17 मई को राजस्थान सरकार की मदद से भिजवा दीं थीं। दो दिन बाद 18 मई को शाम चार बजे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इन बसों को प्रयोग करने की अनुमति जारी की।
डॉ. चौधरी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर बसों के चालक, परिचालकों के नाम व नंबर की सूची भी उपलब्ध करा दी गई। कांग्रेस नेता के मुताबिक 18 मई की रात 11.40 बजे पुन: इन बसों को 19 मई 2020 को सुबह 9 बजे तक लखनऊ भेजने का आदेश दिया जबकि आने वाली अधिकतर मजदूरों की भीड़ नोएडा व गाजियाबाद में है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह द्वारा रात दो बजे ये तथ्य संज्ञान में लाने पर उप्र प्रशासन ने सभी बस गाजियाबाद व नोएडा में उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया है। मंगलवार की सुबह से ही राजस्थान-उप्र की सीमा ऊंचा नगला जनपद भरतपुर में कांग्रेसी 500 बसों के साथ मौजूद हैं और गाजियाबाद, नोएडा जाना चाहते हैं लेकिन आगरा का प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन से अनुमति न होने का हवाला देकर इन बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने नहीं दे रहा है। डॉ. चौधरी ने बताया कि इन बसों पर कांग्रेस का कोई झंडा, बैनर, पोस्टर नहीं लगा है। फिर भी इन्हें आने की अनुमति नहीं मिल रही है।