{"_id":"635abf822eae3b34ef4abf04","slug":"hathras-congress-district-president-got-salma-begum-done-tilak-hathras-news-ali3034811149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सलमा बेगम से कराया तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सलमा बेगम से कराया तिलक
विज्ञापन
हाथरस : भाई दूज पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को तिलक करतीं सलमा बेगम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सलमा बेगम से भाई दूज के पर्व पर तिलक लगवाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के शिविर कार्यालय श्री राधाकृष्ण कृपा भवन पर सलमा बेगम मिठाई, गोला, खिलौने आदि लेकर पहुंचीं। वहां अपने भाई चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को टीका लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। चंद्रगुप्त ने उन्हें उपहार देकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सलमा बेगम भले ही मुस्लिम हैं, लेकिन वह सलमा को अपनी बहन मानते हैं। रक्षाबंधन के दिन सलमा से राखी बंधवाते हैं और भाईदूज के दिन तिलक कराते हैं। उनकी बहन सलमा बेगम पूरे हिंदू रीति-रिवाज से उन्हें तिलक लगाती हैं। संवाद