{"_id":"639e0b90f342da73d6147186","slug":"hathras-congress-bharat-jodo-yatra-reached-sadabad-welcomed-sadabad-news-ali307173378","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News : हाथरस पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, पूरे शहर में करेगी भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News : हाथरस पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, पूरे शहर में करेगी भ्रमण
Sun, 18 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:30 AM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लेकर हाथरस पहुंचे। आज यात्रा पूरे शहर में घूमेगी। यात्रा का कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
सादाबाद में गोविंदपुर के निकट कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा मैं शामिल पूर्व केंद्रीय मंत?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो पदयात्रा हाथरस पहुंची। गांव गोविंदपुर के निकट कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो पदयात्रा का स्वागत पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित का फूलमालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि सादाबाद में बाबा साहब की प्रतिमा पर नमन करते हुए यात्रा हाथरस जिला कांग्रेस के शिविर कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर विश्राम करेगी। 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी करेेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह पार्क पर शहीदों को नमन करते हुए यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा पूरे शहर में भ्रमण कर वापस जिला कांग्रेस शिविर कार्यालय पहुंचेगी।
विज्ञापन
यात्रा स्वागत में महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदेश महासचिव प्रभारी पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह, प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव विनेश सनबाल, अखिलेश शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, आगरा जिला अध्यक्ष मीनू भाई, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, अनिल सोलंकी, मैनपुरी जिला अध्यक्ष विनीता शाक्य, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, ठाकुर आकाश सिंह, हरेंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, विकास चौधरी, पंडित संतोष शर्मा, ठाकुर महिपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन