फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Condition of Iglas Road to improve, budget received from government

हाथरस: सुधरेगी इगलास रोड की दशा, शासन से मिला बजट

Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Condition of Iglas Road to improve, budget received from government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लंबे समय से इगलास मार्ग पर मुश्किलों भरा सफर कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इगलास मार्ग की दशा जल्द सुधरेगी, क्योंकि शासन ने लोक निर्माण विभाग को बजट जारी कर दिया है। लोनिवि द्वारा जल्द ही इस सड़क के पुर्ननिर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। सासनी-अकराबाद मार्ग के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द होगा।
शहर का इगलास मार्ग काफी समय से जर्जर होने के साथ चौड़ा भी नहीं है। इस कारण आए-दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों को मुुश्किलों से जूझना पड़ता है। अब लोगों के लिए खुशखबरी है। 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से रोड की दशा सुधारने के साथ चौड़ीकरण का काम भी होगा।
विज्ञापन

सासनी से अकराबाद मार्ग 9.6 किलोमीटर की लंबाई में 31 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग के दिन बहुरेंगे। इस मामले में एक्सईएन लोनिवि का कहना है कि शासन से इगलास मार्ग के लिए बजट मिल गया है। सदर विधायक हरीशंकर माहौर के प्रतिनिधि सुनीत आर्य ने बताया कि यह बजट सदर विधायक के प्रयासों से मिला है और इन मार्गों की दशा जल्द ही सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed