Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Condition of Bilara-Bisawar road deteriorates, vehicles overturn

हाथरस : बिलारा-बिसावर मार्ग की हालत खराब, पलट जाते हैं वाहन

Tue, 09 Aug 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Condition of Bilara-Bisawar road deteriorates, vehicles overturn
हाथरस : टूटी सड़क पर भरे पानी में होकर निकलते बच्चे। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव बिलारा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। रास्ते में गड्ढों की वजह से वाहनों को आवागमन में दिक्कत होती है। इसे लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन बेअसर रहीं।
बिलारा से बिसावर होते हुए मथुरा जाने वाले रास्ते पर गहरे गड्ढे और बारिश का पानी भरा होने से आए-दिन वाहन खराब हो जाते हैं। वाहनों के एक्सेल और पटा टूट जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की है। नापजोख भी की गई, लेकिन दो वर्ष से अभी तक सड़क नहीं बनी। स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

घरों के सामने पानी भरा होने के कारण बच्चे आए-दिन गिर जाते हैं। छोटे वाहन चालकों का भी निकलना दूभर हो जाता है। ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार एसडीएम और तहसील दिवस में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। चुनाव के समय नेता आते हैं, वह भी भरोसा देकर चले जाते हैं। क्षेत्रीय विधायक से भी लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों का दर्द
आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पहले एसडीएम यहां आए थे तो सभी ग्रामीणों के सामने गड्ढे भरवाने के लिए भी कहा था, लेकिन वह फिर लौटकर नहीं आए।
-जयपाल सिंह
एसडीएम और विधायकों की गाड़ियां भी यहां से निकलती हैं। कई बार गाड़ी फंस भी गई हैं, फिर भी उनका इधर ध्यान नहीं है। इस ओर जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना चाहिए।
-कोमल सिंह
एंबुलेंस भी यहां खराब हो गई है और बच्चों की स्कूल बसें तो आए-दिन खराब होती रहती हैं। यहां लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। जल्द से जल्द सड़क बननी चाहिए।
-विष्णु
कई बार लिखित शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही होती। यह पुराना और आम रास्ता है। इससे छोटी-बड़ी गाड़ियां निकलती हैं। यहां गाड़ियां फंस जाती हैं।

-सरनाम
यह समस्या मेरी जानकारी में है और लोक निर्माण विभाग को इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। बहुत जल्द स्थानीय लोगों को मार्ग में हुए गहरे गड्ढे और पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
-प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed