{"_id":"60ff00c48ebc3e08a6763d4c","slug":"hathras-complete-the-work-of-every-house-water-scheme-on-time-hathras-news-ali269113976","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हर घर जल योजना का काम समय से कराएं पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हर घर जल योजना का काम समय से कराएं पूरा
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जल जीवन मिशन हर घर जल योजना की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने योजना के काम को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फर्म को बनाने के लिए दी गई योजनाएं ग्राम समूह (पुनर्गठन), एकल ग्राम (पुनर्गठन), एकल ग्राम खारा पानी की नई योजना की कुल संख्या 83 है। डीपीआर बनाने की प्रगति योजनाओं की संख्या 28 और आच्छादन की स्थिति की 104 है। उन्होंने रैट्रोफिटिंग स्कीम की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत 38 योजनाओं में से 20 योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। शेष 18 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि अमृत जलापूर्ति पेयजल योजना की स्वीकृति लागत 3960.34 लाख रुपये है। इसमें से 3252.69 लाख रुपये अवमुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अमृत सीवर योजना के तहत फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (32 केएलडी) की स्वीकृति लागत 521.33 लाख रुपये है और कार्य पूरा करने की तिथि 30 सितंबर है। इसमें अब तक 85.18 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी कि 32 केएलडी एफएसटीपी/ओपन टेंकों कार्य 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बाउंड्रीवाल, गेट, सीसी रोड, बिल्डिंग कार्य आदि निर्माण कार्य भी 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। नाली जलापूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्य, सोलर पावर प्लांट 25 किलोवाट, सक्शन व्हीकल 2 नग 4000 लीटर, सक्शन व्हीकल दो नग 1000 लीटर का कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता नल कूप विभाग तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि मौजूद रहे।