फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Complete the remaining works of Operation Kayakalp

हाथरस : ऑपरेशन कायाकल्प के अवशेष कार्यों को करें पूरा

Fri, 30 Dec 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Complete the remaining works of Operation Kayakalp
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय टास्क फोर्स मिड-डे-मील, निपुण भारत मिशन और ऑपरेशन कायाकल्प योजना की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने समीक्षा की। डीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि इन योजनाओं के कार्यों में कोई कमी मिलती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए और शेष विद्यालयों में चहारदीवारी बनवाने के निर्देश दिए। यदि किसी प्रकार की अव्यवस्था पाई जाती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि जिले के समस्त विकास खंडों में कुल 715 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 672 विद्यालयों में ग्राम पंचायतों द्वारा 9180 बेंच उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 191 प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय, संविलयन विद्यालय असंतृप्त है। जिले में 144 विद्यालय चहारदीवारी विहीन हैं, जिसमें से ग्राम पंचायत विभाग द्वारा 68 विद्यालयों को चिन्हित करते हुए 45 विद्यालयों में चहारदीवारी बनाए जाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है।

समस्त विद्यालयों में रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दिव्यांग बच्चों के लिए रैलिंग युक्त रैंप समस्त विद्यालयों में उपलब्ध है। बीएसए ने बताया कि निपुण भारत मिशन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालयों में प्रचार-प्रसार के लिए सभी जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों को निपुण लक्ष्य की प्रति उपलब्ध कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed