{"_id":"5ed7f2078ebc3e90846668f2","slug":"hathras-complete-detention-in-more-main-markets-of-the-city-including-clock-tower-hathras-news-ali2352487150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घंटाघर सहित शहर के ज्यादा मुख्य बाजारों में रही पूर्णत: बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घंटाघर सहित शहर के ज्यादा मुख्य बाजारों में रही पूर्णत: बंदी
विज्ञापन
हाथरस: गली सीकनापान को बैरीकेडिंग लगाकर किया गया सील।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बीचों-बीच घनी आबादी वाली सीकनापान गली निवासी मृत सराफा कारोबारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद बुधवार को प्रशासन व शहर में खलबली मच गई। जिला प्रशासन की ओर से गली सीकनापान के आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। शहर के ज्यादातर मुख्य बाजार हॉटस्पॉट की जद में आने के कारण पूर्णत: बंद रहे। लोग अपने घरों में कैद रहे। पुलिस व प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर पूरे इलाके को सील कर दिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस ने हॉटस्पॉट एरिया में पैदल गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि एक मई को शहर की सीकनापान गली गली निवासी एक सराफा कारोबारी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले उसे क्वारंटीन भी किया गया था और नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सराफा कारोबारी के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगा था। शव को स्वास्थ्य विभाग ने एक स्थान पर अलग रखवा दिया था। मंगलवार की देर शाम मृत सराफा कारोबारी की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। प्रशासन ने मृतक के संपर्क में रहने वाले व परिजनों को क्वारंटीन कर दिया।
मृतक के घर के 250 मीटर के इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया। बुधवार को सुबह से घंटाघर, हलवाई खाना, रुई की मंडी, सराफा बाजार, नजिहाई, मोहनगंज, गली सीकनापान इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए नाकाबंदी कर दी। शहर के ज्यादातर मुख्य बाजार बंद रहे। लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। बैरियर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र ने मय पुलिस फोर्स के हॉटस्पॉट इलाके में पैदल गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्य बाजार बंद रहने से लोग रहे परेशान
हाथरस। कोरोना संक्रमित सराफा कारोबारी की मौत के बाद शहर के ज्यादातर मुख्य बाजार हॉटस्पॉट एरिया की जद में आ गए। इस कारण शहर के अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी सामान आदि खरीदने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को एरिया हॉटस्पॉट होने की जानकारी नहीं मिल सकी, इस कारण लोग अपने घरों से सामान लेने के लिए तो निकले, लेकिन बैरंग ही घरों को लौटना पड़ा।
फिर हॉटस्पॉट एरिया की जद में आए मुख्य बाजार
हाथरस। विगत में गली सीकनापान गली निवासी एक कैंसर पीड़ित कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद इनके परिवार में से 10 लोगों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इस कारण घंटाघर व आसपास का एक किमी का एरिया पूरी तरह से लॉक हो गया था। अब फिर से गली सीकनापान में सराफा कारोबारी की मौत के बाद कोरोना संक्रमित पुष्टि होने के बाद यहां इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। यहां लोग अब घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। यह एरिया पहले भी कोरोना संक्रमित निकलने के कारण हॉटस्पॉट एरिया की जद में आ चुका है। अब फिर से सराफा कारोबारी की मौत के बाद कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के कारण एक बार फिर घंटाघर इलाका हॉटस्पाट एरिया की जद में आ गया है। यहां नाकाबंदी कर इलाके को सील कर दिया गया है।