फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Commercial tax department's car collided with car, six people injured

हाथरस : वाणिज्य कर विभाग की गाड़ी कार से टकराई, छह लोग घायल

Mon, 25 Apr 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Commercial tax department's car collided with car, six people injured
सिकंदराराऊ रोड पर दुर्घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ियां। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर मेंडू के निकट वाणिज्य कर विभाग की बोलेरो एक कार से टकरा गई। इसमें कार में सवार छह लोग घायल हो गए। वहीं वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर को भी मामूली चोट आई है। कार सवार लोग गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार की दोपहर अर्टिका कार से कुछ श्रद्धालु सोरो से गंगास्नान कर वापस राजस्थान जा रहे थे। इसी क्रम में सामने से आ रही एक बोलेरो ने इनकी कार में टक्कर दे मारी। बोलेरो में वाणिज्य कर विभाग के विभाग के डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर उमेश कुमार सिंह भी अपने स्टाफ के साथ सवार थे।
विज्ञापन

उनकी गाड़ी व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग के काफिले में शामिल थी और वह उन्हें जिले की सीमा तक छोड़ने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार 25 वर्षीय मनीषा पत्नी प्रकाश, 26 वर्षीय सुनीता मीणा पत्नी चेतराम, 59 वर्षीय रामस्वरूप, 31 वर्षीय प्रकाश, 32 वर्षीय चेतराम निवासाीगण गांव राजाजी तहसील राजगढ़ जिला अलवर, 40 वर्षीय नाथूराम निवासी चैनपुर खेडली अलवर घायल हो गए। घायलोें को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना में उमेश कुमार सिंह के भी मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने भी अपना उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed