फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : Colleges of the district affiliated to Raja Mahendra Pratap Singh State University

हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि से जुड़े जिले के कॉलेज

Sun, 13 Mar 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras : Colleges of the district affiliated to Raja Mahendra Pratap Singh State University
अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों के डिग्री कॉलेजों का संचालन अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से होगा। इसे लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी डिग्री कॉलेजों को पत्र जारी कर आवश्यक दस्तावेजों पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध लिखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बागला डिग्री कॉलेज के बोर्ड पर भी राजा महेंद्र प्रताप विवि अलीगढ़ से संबद्ध लिखवा दिया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में 27 दिसंबर 2019 को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके अनुसार अब जनपद अलीगढ़, एटा, कासगंज एवं हाथरस में स्थित सभी डिग्री कॉलेज राजा नये विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गए हैं। कुल सचिव महेश कुमार ने सभी कॉलेजों को इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पत्र में कॉलेज के नाम के साथ संबद्धता के संबंध में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ लिखवाने के निर्देश दिए हैं। पीसी बागला महाविद्यालय के बोर्ड पर भी अब नये विश्वविद्यालय से संबद्धता का जिक्र कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात फरवरी से शुरू हुआ विवि का कार्यालय
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का अस्थायी कार्यालय सिंचाई विभाग (अधीक्षण अभियंता, अनुसंधान एवं नियोजन, निकट थाना सिविल लाइन अलीगढ़) के कार्यालय में बनाया गया है। इसका संचालन सात फरवरी से शुरू हो गया है।
यह है ई-मेल आईडी व फोन नंबर
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की ई मेल आईडी ह्म्द्गद्दद्बह्यह्लह्म्ड्डह्म्.द्वश्चह्वञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व है। विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन नंबर 7017836228 जारी किया गया है।
इस सत्र की मार्कशीट पर दर्ज होगा नए विवि का नाम
इस सत्र की सेमेस्टर परीक्षा भले ही डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित कराई जाएगी, लेकिन मार्कशीट पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ लिखा आएगा।

- विश्वविद्यालय से प्राप्त पत्र के अनुसार हमने अपने कॉलेज के नाम के साथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध लिखवा दिया है। आने वाले दिनों में अब सभी गतिविधियों का संचालन इसी विश्वविद्यालय के नाम से होगा।
-डॉ. महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य, बागला डिग्री कॉलेज हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed