फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Collect information about incidents by conducting terrestrial inspection in the village

हाथरस : गांव में स्थलीय निरीक्षण कर घटनाओं की जानकारी जुटाएं

Wed, 10 Mar 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Collect information about incidents by conducting terrestrial inspection in the village
हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम, एसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध के लिए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों के चयन के संबंध में डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना शासन-प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्रों का मौके पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि गांव के अंदर हर छोटी समस्या को बड़ी मानकर मौके पर जाकर इसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। महाशिवरात्रि और होली का त्योहार नजदीक है। त्योहारों पर ही लोग अपनी दुश्मनी निकालते हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर भी सजग रहना होगा। डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने थाना क्षेत्रों में विवाद रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी थानाध्यक्षों और सीओ को निर्देश दिए कि गांव के अंदर अराजकता, झगड़ालू और दंबग प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ 107, 116 तथा गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करें। यह भी देखें कि पूर्व के चुनाव में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई है अथवा गांव के अंदर रंजिश तो नही है। इसका पूरी जानकारी कोटेदारों और लेखपालों से प्राप्त कर ऐसी घटनाओं को घटित होने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed