फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cold winds blowing with dense fog

हाथरस : घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं ढा रही सितम

Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cold winds blowing with dense fog
सादाबाद में नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के बीच वाहनों के लाइट जलाकर चलते लोग। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन बेहाल है। बुधवार की तड़के घना कोहरा छाया रहा तो पूरे दिन बर्फीली हवाओं के चलने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। बर्फीली हवाएं नश्तर की तरह चुभ रहीं। सादाबाद क्षेत्र में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलावों के सहारे लोग खुद को ठंड से बचाने की जद्दोजहद करते हुए देखे गए। मौसम का बिगड़ा मिजाज देख हर किसी ने बाहर निकलने से भी परहेज किया। पशु-पक्षियों में भी ठंड का अहसास देखा गया। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकले। लोग रोजमर्रा के काम समय पर नहीं निपटा सके। कस्बा व क्षेत्र में अलाव का माकूल इंतजाम न होने से खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों, पटरी दुकानदारों, यात्रियों, रिक्शा चालकों को ठिठुरते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग भी ठंड से परेशान दिखे। कड़ाके की सर्दी में राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई हैं।
ब्लोअर व रूम हीटर की बढ़ी मांग
ठंड की वजह से रूम हीटर, ब्लोअर, हैलोजन हीटर और इमरसन रॉड, गीजर के ग्राहकों की मांग काफी बढ़ गई है। ब्रांडेड उपकरणों के बजाय लोकल कंपनियों के उपकरणों की मांग भी बढ़ी है। लेकिन सबसे अधिक हैलोजन हीटर की मांग है। हालत यह है कि अधिकतर घरों में रूम हीटर का प्रयोग किया जा रहा है।

वहीं ऐसे भी लोग हैं, जो कमरे में गर्मी में बनाए रखने के लिए हैलोजन हीटर और ब्लोअर का प्रयोग कर रहे हैं। नहाने के लिए गर्म पानी करनेवाले राड की मांग बढ़ी है। ऐसे में विद्युत उपकरणों के कारोबार में उछाल आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed