फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cold wave relieves common man's shiver

हाथरस : शीतलहर ने छुड़ाई आमजन की कंपकंपी

Sun, 19 Dec 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Cold wave relieves common man's shiver
हाथरस : सर्दी में अलाव जलाकर तापते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गलन भरी सर्दी और ठिठुरन ने जन जीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। शनिवार को सुबह शहर से बाहर हल्का कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप की गुनगुनी भी महसूस नहीं हुई। दोपहर में धूप में भी सर्दी का अहसास बना रहा। गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोग जगह जगज अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। घरों में भी हीटर के सहारे लोग सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से सर्द हवाओं का दौर तेज रहा। शाम तक यह जारी रहा। गलन व ठिठुरन भरी सर्दी के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं शहर के पंजाबी मार्केट, कमला बाजार, बैनीगंज आदि मुख्य बाजारों में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

शाम को सूर्यास्त के बाद फिर से गलन बढ़ गई। इस कारण लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। सर्दी बढ़ने के साथ खांसी, बुखार, अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। इस कारण चिकित्सकों के यहां मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed