फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cold wave continues even after sunshine, dense fog prevails

हाथरस: धूप निकलने के बाद भी जारी रहा शीतलहर का प्रकोप, छाया रहा घना कोहरा

Wed, 22 Jan 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Cold wave continues even after sunshine, dense fog prevails
हाथरस: कोहरे में लाइट जलाकर जाते बाहन और गर्म कपडे़ पहनकर जातीं युवती। - फोटो : HATHRAS
शीतलहर से ठिठुरे लोग, घने कोहरे से आवागमन बाधित
विज्ञापन

शीतलहर के चलते आज और कल बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह घना कोहरा छाया रहा और पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलती रहीं। दोपहर को हालांकि धूप निकलने से सर्दी से लोगों ने हल्की राहत महसूस की, लेकिन शाम ढलने के बाद फिर गलन बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। इधर, शीतलहर को देखते हुए डीएम ने 22 व 23 जनवरी को नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं।
शीतलहर ने मंगलवार को फिर तीखे तेवर दिखाए। सुबह घना कोहरा छाया रहा और बर्फीली हवाएं चलीं। ऐसे में स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित रही। दोपहर के धूप निकली तो लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सूरज ढलने के साथ ही गलन और बढ़ गई। बाजारों में जल्द सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए किसी ने गरम कपड़ों का सहारा लिया तो किसी ने अलाव का। लोग बेहद परेशान दिखे। वहीं घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने 22 व 23 जनवरी को नर्सरी के लेकर कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। सभी बोर्डों के स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed