फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: cold, stagnant public life, fog halts life

हाथरस : ठंड से ठिठुरा जन-जीवन, कोहरे ने थामी जिंदगी की रफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: cold, stagnant public life, fog halts life
हाथरस : कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से जन जीवन बेहाल हो गया है। सुबह छाए कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। हालांकि दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन इससे भी लोगों को सर्दी से कोई छुटकारा नहीं मिला। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किेए।
इस माह में शीतलहर ने लोगों को मुश्किल में डाल रखा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी कोहरे की चादर तन रही है। सर्द हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सर्दी के तेवर तल्ख थे। सुबह कोहरा भी छाया रहा। दोपहर 11 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन यह भी सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को राहत नहीं दे सकी। सर्दी से बचने के लिए लोग हीटर ब्लोअर व अलाव का सहारा ले रहे हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद फिर से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed