फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Coiled and ringed by a woman by confusing things

हाथरस: बातों में उलझाकर महिला से ठगे कुंडल व अंगूठी

Wed, 19 Feb 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Coiled and ringed by a woman by confusing things
हाथरस: महिला से ठगी के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
बातों में उलझाकर महिला से ठगे कुंडल व अंगूठी
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पुलिस चौकी के पास दो ठगों ने दिया घटना को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। इंस्ट्रीयल पुलिस चौकी के पास एक महिला ठगी का शिकार हुई। दो शातिर महिला को बातों में फंसा कर उसके कुंडल व अंगूठी उतरवा कर ले गए। शातिरों के जाने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी पुष्पा शर्मा पत्नी पंकज शर्मा मंगलवार की दोपहर को अलीगढ़ रोड स्थित एक बैंक से चेक बुक लेने आईं थीं। पुष्पा शर्मा ने बताया कि यहां पर मौजूद दो शातिरों ने पहले तो उनसे दांतों के एक डॉक्टर का पता पूछा। इसके बाद थोड़ी दूर चलने के बाद शातिर फिर से महिला के पास वापस लौटे और उसे अपनी बातों में उलझा कर उससे सोने के कुंडल व एक अंगूठी उतरवा ली।
विज्ञापन

इससे पहले की महिला को उनके शातिर दिमाग की हकीकत पता चलती, बदमाश कुंडल व अंगूठी लेकर फरार हो गए। महिला की चेत आया तो वह इधर उधर ठगों को तलाशने लगी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को भी देखा, लेकिन शातिरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed