{"_id":"61ad0564810443293c48dc32","slug":"hathras-cm-virtually-launched-rtpcr-test-lab-hathras-news-ali2798438158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएम ने आरटीपीसीआर जांच की लैब का किया वर्चुअली शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएम ने आरटीपीसीआर जांच की लैब का किया वर्चुअली शुभारंभ
विज्ञापन
लैब का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 5000 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों एवं 15 बीएसएल-2 लैबों का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि हाथरस को ग्राम जिरौली ,गढ़ी नंदराम, बहादुर पुर देवकरण, गहचोली, सैनपुर, मटतई, बरौली, खेड़ा फिरोजपुर एवं नाई नगला सहित नौ नवीन स्वास्थ्य केंद्र मिले हैं।
जिन पर रविवार से नियमित कोविड-19 टीककरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिलना शुरू होंगी। इसी तरह हाथरस को बीएसएल -2 लैब भी मिली है। लैब मिलने से अब आरटीपीसीआर सैंपल आगरा अलीगढ़ नहीं भेजे जाएंगे। अभी शुरुआत में प्रतिदिन 20 सैंपलो की जांच की जाएगी। बाद में इसकी क्षमता बढ़ा दी जाएगी।
जनपद स्तर पर स्वास्थ्य उप केंद्रों एव बीएसएल -2 लैब का उद्घाटन सदर विधायक हरिशंकर माहौर एवं विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से किया गया। बीएसएल -2 लैब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय की देखरेख में कार्य करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. नरेश गोयल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय, चतुर सिंह जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, धर्मेंद्र कुमार जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, विश्वजीत नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, नाहिदा जहीर नॉन मेडिकल साइंटिस्ट के अलावा स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।