{"_id":"6179a1d402d8971e20601145","slug":"hathras-clinic-found-running-at-medical-store-patients-were-admitted-hathras-news-ali2768427154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेडिकल स्टोर पर चलता मिला क्लीनिक, मरीज थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेडिकल स्टोर पर चलता मिला क्लीनिक, मरीज थे भर्ती
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। इस क्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. नरेश गोयल ने कई स्थानों पर छापेमारी की। एक मेडिकल स्टोर संचालक उन्हें मरीजों का उपचार करता मिला। वहां मरीजों को डिस्चार्ज करा उसे नोटिस दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने नवल नगर के पीछे नगला भूरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस मेडिकल स्टोर पर उन्हें क्लीनिक चलता मिला। वहां मरीज भी भर्ती थे, जबकि वहां कोई चिकित्सक उन्हें नहीं मिला।
इस पर एसीएमओ ने मरीजों को वहां से डिस्चार्ज कराया और इस मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया और उससे क्लीनिक का पंजीकरण मांगा है। इसके अलावा एक आई केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। उससे प्रमाण पत्र मांगे हैं। संवाद