फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Clean chit to nine teachers for being locked in school

Hathras News : स्कूल में बच्चा बंद रहने के मामले में नौ शिक्षकों को क्लीन चिट, अभी जारी है जांच

Sat, 13 Aug 2022 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 02:37 AM IST
सार

Hathras News : जांच कमेटी की रिपोर्ट पर बीएसए ने इन सभी नौ शिक्षकों को नगला सिंह के स्कूल में ही बहाल करते हुए तैनाती दे दी है। प्रधानाध्यापक व दो शिक्षामित्र और एक अनुदेशक के खिलाफ अभी जांच चल रही है।
 

विज्ञापन
Hathras: Clean chit to nine teachers for being locked in school
स्कूल में बंद बच्चा demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड सासनी के संविलियन विद्यालय नगला सिंह में छुट्टी के बाद स्कूल में बच्चा बंद होने के मामले में नौ शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने क्लीन चिट दे दी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर बीएसए ने इन सभी नौ शिक्षकों को नगला सिंह के स्कूल में ही बहाल करते हुए तैनाती दे दी है। प्रधानाध्यापक व दो शिक्षामित्र और एक अनुदेशक के खिलाफ अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन


विकास खंड सासनी के संविलियन विद्यालय नगला सिंह में 27 जुलाई 2022 को विद्यालय समय के बाद एक छात्र विद्यालय में बंद रह गया था। बीएसए ने इस मामले में प्रधानाध्यापक सहित 10 सहायक अध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी। इस प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी हसायन एवं नगर क्षेत्र हाथरस द्वारा की गई। जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


नौ शिक्षकों द्वारा जांच अधिकारी को उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों एवं जांच अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या को देखने के बाद बीएसए ने नौ सहायक अध्यापकों को उसी पद एवं वेतनक्रम में संविलियन विद्यालय नगला सिंह में सवेतन बहाल करते हुए कठोर चेतावनी निर्गत कर निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। वहीं प्रधानाध्यापक, दो शिक्षामित्र व एक अनुदेशक की जांच अभी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों को किया गया बहाल
उपवन गुप्ता, साधना सिंह, मधु भाटी, किशन कुमार, ललित प्रताप सिंह, विजेंद्र कुमार, सचिन कुमार शर्मा, राकेश कुमार, गीता सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed