फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Clashes with police, who are taking out a rally in Mursan, raid

हाथरस : मुरसान में रैली निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प, धक्कामुक्की

Thu, 10 Dec 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Clashes with police, who are taking out a rally in Mursan, raid
हाथरस : मुरसान में रैली निकालने जा रहे सपाइयों को रोकती पुलिस और होती धक्का-मुक्की। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

मुरसान में कृषि कानून के विरोध में रैली निकाल रहे सपाइयों की बृहस्पतिवार को पुलिस से झड़प हो गई। दोनों ओर से धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पुलिस ने सपाइयों पर लाठियां फटकारीं। मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित चार सपाइयों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
सपा कार्यकर्ता कृषि कानूनों के विरोध में जगह-जगह रैली निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के मैदान में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से हाथरस तहसील के कार्यक्रम प्रभारी श्याम सिंह जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली करीब 200 मीटर ही चली होगी कि रैली को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। सपाइयों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने जब सपाइयों से रैली निकालने की अनुमति मांगी तो उन्होंने अनुमति नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें रैली निकालने से रोक दिया। इस पर सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे और आगे बढ़ने लगे। पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं, जिससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ सपा कार्यकर्ता अपने झंडों व वाहनों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि सपा के कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे, उन्हें रोका गया है। चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया। बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed