{"_id":"5e9ddd958ebc3ed5b21b4c9e","slug":"hathras-city-hot-spot-mohalla-lala-ka-nagla-seen-several-days-later-hathras-news-ali2318114182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहर के हॉट स्पॉट मोहल्ला लाला का नगला में कई दिनों बाद दिखी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहर के हॉट स्पॉट मोहल्ला लाला का नगला में कई दिनों बाद दिखी चहल-पहल
विज्ञापन
हाथरस: लाला के नगला में संपूर्ण लॉकडाउन में छूट के चलते मोहल्ले में चहल पहल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के हॉट स्पॉट मोहल्ला लाला का नगला में कई दिनों बाद गलियों में चहल-पहल दिखी। एक सप्ताह बाद लोग घरों से निकले और राहत मिलने पर खुशी जताई। शहर के बाजारों में सुबह से दोपहर 11 बजे तक काफी भीड़ देखी गई।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में पिछले दिनों एक घर से जमाती मिले थे, जिन्हें सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। इनमें से चार जमाती कोविड-19 एन-1 के पॉजिटिव आए थे, जिन्हें मुरसान के सामुदायिक केंद्र में बने कोविड-19 एल-1 के अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इन सब बातों को लेकर शहर के लाला का नगला को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था, जिसके दो तीन दिन बाद यहां पर पुलिस पर भी हमला हुआ था। इन सभी बातों के बाद सोमवार को लाला का नगला के रास्तों को खोल दिया। यहां पर जिलेभर चल रही लॉकडाउन की छूट के अनुसार ही सब कुछ सोमवार को हुआ, जिसके बाद लोगों ने काफी राहत महसूस की। जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की।
विज्ञापन
भले ही हमें कुछ दिनों की परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन यह परेशानी हमारे हित में ही थी। अब मोहल्ले का माहौल सामान्य है। हम जिला प्रशासन के आभारी हैं।
-मोहम्मद मालिक, लाला का नगला
मोहल्ले में काफी अच्छा माहौल है। पुलिस ने लोगों को हर वक्त लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा है। यह सब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कोशिश का ही फल है।
-अफसर खान, लाला का नगला।