फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Citizens will have to face electricity crisis for one more year

हाथरस: शहरवासियों को अभी एक साल और झेलना पड़ेगा बिजली संकट

Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Citizens will have to face electricity crisis for one more year
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के लोगों को अभी एक साल और बिजली संकट झेलना पड़ेगा। आरएपीडीआरपी योजना के तहत शहर में डाली गई बंच कंडक्टर लाइन के बदलने में एग्रीमेंट के अनुसार अभी एक साल का और समय बाकी है। इस कारण अधिकारी जर्जर लाइनों को बदलने में समय को खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
उल्लेखनीय है कि शहर में कई साल पहले आरपीडीआरपी योजना के तहत बिजली चोरी को रोकने व लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए नई बंच कंडक्टर लाइन डाली गई। इस योजना में कई नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गए। अब ये लाइन ओवरलोडिंग के कारण जगह जगह जर्जर हो गए हैं। इस कारण कभी दिन में कभी रात में फॉल्ट होते हैं। इस कारण लोगों को बिजली संकट का दंश झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों की मानें तो आरएपीडीआरी टाउन में और किसी योजना से काम नहीं हो सकता है। लाइन तैयार होने के बाद हैंडओवर के बाद से बिजली महकमा इसकी देखरेख कर रहा है। जिसमें करीब एक साल का समय और बाकी है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि आरएपीडीआरपी टाउन में किसी अन्य योजना से काम नहीं हो सकता। यह देखना पड़ेगा कि इस योजना में जो लाइन डली है, उसे कितना समय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed