{"_id":"5fc3d7d58ebc3e9bad322972","slug":"hathras-chyawanprash-and-steam-machine-demand-increased-as-winter-progressed-hathras-news-ali2499125108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ी च्यवनप्राश व भाप मशीन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ी च्यवनप्राश व भाप मशीन की मांग
विज्ञापन
हाथरस: भाप की मशीन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सर्दी और कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पिछले दो महीने में च्यवनप्राश, भाप देने वाली मशीन और आयुष कफ सीरप की मांग पांच गुनी तक बढ़ गई है। पल्स ऑक्सीमीटर और बीपी मशीन की मांग ने फिर से जोर पकड़ लिया है।
शहर के दवा कारोबारियों के मुताबिक सितंबर और अक्तूबर में ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन की बिक्री कम थी। अब सर्दी बढ़ने और कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इनकी बिक्री कई गुना बढ़ गई है। स्कूल खुलने के बाद बच्चों के लिए एनर्जी बूस्टर, च्यवनप्राश अधिकांश घरों में इस्तेमाल हो रहा है। जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों के लिए आयुष कफ सीरप को तरजीह दी जा रही है। संक्रमण के बचाव के लिए आइवरमेक्टिन और मल्टी विटामिन गोलियाें की मांग भी बढ़ी है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, ग्लब्स और भाप मशीन की मांग बढ़ गई है। कंपनियां दिल्ली में ज्यादा आपूर्ति कर रही हैं। मांग के अनुरूप इनकी आपूर्ति न होने से इनके दाम भी दस से 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
-दीपक शर्मा, दवा कारोबारी
परिवार और खुद की सेहत के लिए बदलते समय में हर कोई जागरूक हो गया है। मौसम बदलने के कारण सर्दी, जुकाम और खांसी का प्रकोप बढ़ रहा है। इसे देखते हुए परिवार के सभी लोग च्यवनप्राश का सेवन कर रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
-भरत उपाध्याय, ग्राहक