फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Children kept waiting, the lock of the school opened at 09.33

हाथरस : बच्चे करते रहे इंतजार, 09.33 बजे खुला विद्यालय का ताला

Tue, 07 Dec 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Children kept waiting, the lock of the school opened at 09.33
सड़क पर खड़े होकर विद्यालय खुलने का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो रही है। शिक्षक से लेकर प्रधानाध्यापक तक स्कूलों में समय से नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को मोहल्ला किशन स्थित बांण अब्दुलहईपुर मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बच्चे व दो शिक्षिकाएं समय से स्कूल पहुंच गई थी लेकिन, विद्यालय में ताला लटका हुआ था। 09.33 बजे प्रधानाध्यापक चंद्रकेश चाभी लेकर पहुंचे तब बच्चे व शिक्षक अंदर गए।
शासन के निर्देशानुसार नौ बजे से विद्यालय खोलना है। लेकिन, सोमवार को साढ़े नौ बजे तक विद्यालय नहीं खुला था। छात्र-छात्राएं व दो शिक्षिका बाहर खड़ी थीं। पूछने पर शिक्षिका कहने लगी कि हो सकता है रास्ते में वाहन खराब हो गई है इसलिए आने में देरी हो गई हो।
विज्ञापन

नौ बजकर 33 मिनट पर प्रधानाध्यापक पुत्र के साथ चाभी लेकर पहुंचे तब छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं को विद्यालय के अंदर बिठाकर पठन पाठन शुरू किया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्यालय की चाभी मेरे पास ही रहती है। सोमवार को घर से निकलते समय पता चला की बाइक की हवा निकल गई थी इसलिए पहुंचने में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed