{"_id":"62fe7abbf6042e38836c9b54","slug":"hathras-chief-minister-yogi-adityanath-may-come-to-hathras-on-25th-hathras-news-ali2983797107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 25 को हाथरस आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 25 को हाथरस आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त को हाथरस आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने की सुगबुगाहट के साथ ही सरकारी कार्यालयों में योजनाओं की पत्रावलियों को पूरा करना शुरू कर दिया गया है। वहीं कोविड एवं एकीकृत कंट्रोल सेंटर को दुरुस्त किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले में सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की पत्रावलियों व लंबित आवेदनों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
कलेक्ट्रेट में बने कोविड एवं एकीकृत कंट्रोल सेंटर को भी दुरुस्त किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कंट्रोल रूम का सीएम निरीक्षण कर सकते हैं। अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारी पत्रावलियों को तैयार कर अपने आंकड़ों को सुधारने में जुट गए हैं। संवाद